HomeAccident Newsट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत -

ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत –

-

100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब, नौ लोग गंभीर रूप से घायल


कानपुर। सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों जा घुसी। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आधी कार चकनाचूर हो गई। लोग अंदर ही फंस गए। लोग दर्द से तड़पते रहे। मदद की गुहार लगाते रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। गैस कटर की मदद से कार काटकर लोगों को बाहर निकाला। घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हैलेट रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियों में करीब 12 लोग सवार थे। कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। सभी हरियाणा के सिरसा से बिहार के गया जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। हादसा महाराजपुर के रूमा में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सर्विस लेन में खड़ा था। तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई। ड्राइवर तुरंत ही भाग निकला। हालांकि, सूचना के बाद पीआरवी 7059 ने करीब 13 किलोमीटर दूर गाड़ी दौड़ाकर महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर ओवरब्रिज पर ट्रक चालक को दबोच लिया।

ट्रक चालक मिजार्पुर के रहने वाले आदर्श सिंह ने बताया कि वह कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सर्विस लेन पर ट्रक को खड़ा करके सो रहा था। तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद वह डर गया और मौके से भाग निकला।

झारखंड के थाना चतरा बड़े बीघा के रहने वाले वकील यादव अपने परिवार के साथ हरियाणा से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी कविता कुमारी, बेटी अनीशा कुमारी (10), रिया (8) भी थे। जबकि दूसरा परिवार बिहार के गया के धमना के खपिया गांव के नरेश मंडल, पत्नी साबित्री देवी, केशर भारती, बेटी स्नेहा, बेटा दिलकुश कुमार थे।

दोनों परिवार ने मिलकर बिहार और झारखंड जाने के लिए गाड़ी बुक की थी। कार लेकर हरियाणा के सिरसा के डिग बड्डी के रहने वाले चालक बाप-बेटे बजरंग (45) और हिमांशु (22) लेकर निकले थे।

हादसे में नरेश मांझी (40), सावित्री देवी (31), स्नेहा कुमार (8), वकील यादव (35), रिया (8), अनीशा कुमारी (10), कविता कुमारी (18), हिमांशु (22), केसर भारती (28) घायल हो गए। घायलों का हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts