HomeTrendingअंबाला एक्सप्रेसवे अंडरपास में हुआ जलभराव

अंबाला एक्सप्रेसवे अंडरपास में हुआ जलभराव

-

आवागमन हुआ ठप, आॅपरेशन के बाद महिला को रेहड़े से घर ले जाना पड़ा


शामली। थानाभवन क्षेत्र में निमार्णाधीन अंबाला एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बारिश के बाद हुए जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव भनेड़ा उद्दा के पास बने इस अंडरपास में कई फीट पानी भर जाने से कांता मजरा सहित आसपास के गांवों का संपर्क टूट गया है। इस स्थिति के कारण अस्पताल से आॅपरेशन कराकर लौट रही एक महिला को पानी से भरे अंडरपास को पार करने के लिए मोटरसाइकिल से जुड़े रेहड़े का सहारा लेना पड़ा।

लगातार बारिश के कारण गांव भनेड़ा उद्दा स्थित अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है,जिससे ग्रामीणों का मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। किसानों को खेतों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है,जबकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई है।

सबसे गंभीर स्थिति तब सामने आई जब अस्पताल से आॅपरेशन कराकर लौट रही एक महिला को पानी से भरे अंडरपास से निकालने के लिए मोटरसाइकिल से जुड़े रेहड़े में बैठाकर घर पहुंचाया गया।इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य और जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास में जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है।हर बारिश के बाद ऐसे ही हालात बन जाते हैं,लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे एक्सप्रेसवे में यदि समुचित जलनिकासी व्यवस्था नहीं होगी तो भविष्य में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

ग्रामीण देवेंद्र फौजी,राजेंद्र,सुधीर और सतपाल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं की गई तो उन्हें गंभीर कदम उठाने पड़ेंगे।

उधर निर्माण कार्य कर रही कंपनी के जेई अजीत कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया है।समस्या के समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। देर शाम तक जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया तथा जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts