HomeTrendingगलत कदम उठाने जा रहा हूं...ये तीन लोग जिम्मेदार -

गलत कदम उठाने जा रहा हूं…ये तीन लोग जिम्मेदार –

-

वीडियो पोस्ट कर इकलौते बेटे ने खाया जहर, अवैध संबंध के शक पर दोस्त करता था प्रताड़ित


अमरोहा। ‘गांव के तीन लोग मुझे मारने आए थे। उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे, जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मोहल्ले में कहीं भी दिखा तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। अगर मैं मर जाऊं तो मेरी मौत के जिम्मेदार यही तीन लोग होंगे।

यह 37 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड कर अमरोहा में 20 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से पहले उसने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें गांव के तीन युवकों पर मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।

वीडियो में उसने साफ कहा कि अगर उसके साथ कुछ होता है तो उसकी मौत के जिम्मेदार वही तीन लोग होंगे। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पिता की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद के अगवानपुर निवासी टीटू प्रजापति अमरोहा के मंडी धनौरा के शिवपुरी मोहल्ले में किराए के कमरे में अकेला रहता था। वह स्थानीय किराना दुकान पर काम करता था। उसके पिता पप्पू प्रजापति धनौरा क्षेत्र में फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां सुमरतिया का करीब सात साल पहले निधन हो चुका था। टीटू माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी ननिहाल भी उसी मोहल्ले के पास स्थित है।

आत्मघाती कदम उठाने से पहले टीटू ने 37 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि गांव के तीन युवक उसके घर आए थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की, थप्पड़ मारे और मोहल्ले में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी।

वीडियो में टीटू ने कहा कि यदि उसकी मौत होती है तो इसके लिए वही तीनों जिम्मेदार होंगे। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस अब वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है ताकि उसकी सत्यता और घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

मृतक के मामा छोटे प्रजापति ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक ने पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। आरोप है कि युवक को शक था कि टीटू उसकी पूर्व पत्नी से बातचीत करता है।

इसी शक के चलते आरोपी, उसके सगे भाई और एक दोस्त ने टीटू के साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण टीटू ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मंडी धनौरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो की गहन तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस तहरीर, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts