डीपीएसजी की स्कूल बस में आग लगी
गाजियाबाद। शनिवार सुबह एक स्कूल की बस में आग लग गई। घटना नंदग्राम कट के पास की है, जहां लोग जलती हुई बस की वीडियो बनाते रहे। गनीमत रही कि ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। शनिवार होने के चलते स्कूल बस स्कूल की छुट्टी थी। आग की सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, करीब 10 मिनट तक बस जलती। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और फायर के अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों में बस में आग लगी। प्राथमिक दृष्टा बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगनी बताई गई है। बस डीपीएसजी स्कूल की है।