HomeTrendingट्रक से टकराई बस, 15 यात्री घायल, आठ की हालत गंभीर -

ट्रक से टकराई बस, 15 यात्री घायल, आठ की हालत गंभीर –

-

 दिल्ली से गोरखपुर जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा


कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक डबल डेकर बस के ट्रक से टकरा जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। सभी गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ।

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में घायल 15 यात्रियों में से आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

गंभीर घायलों में संत कबीर नगर के बुड़ी बलहार निवासी 10 वर्षीय रितिक, 15 वर्षीय शिवम, हनुमान यादव और सुनीता यादव शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के सेलम निवासी 25 वर्षीय गोकुल, गोरखपुर के मनीराम निवासी 25 वर्षीय सौभाग्य पांडे, 19 वर्षीय अभिषेक तथा मेरठ की समर कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय इंतजार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts