HomeTrendingदादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या -

दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या –

-

टयूबवेल पर सोने गए थे, सुबह परिजन जगाने पहुंचे तो पता चला


आजमगढ़। गुरुवार रात करीब 2 बजे दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वे दोनों ट्यूबवेल के पास सोने गए थे। इसी दौरान वारदात हुई। सुबह जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ, वे जगाने पहुंचे। उन्होंने देखा तो दोनों के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। दादा का शव ट्यूबवेल से 300 मीटर दूर पाया गया। जबकि पोते का शव ट्यूबवेल के पास ही था। वहां से 200 मीटर दूर पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी मिली।

परिजन ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और एसपी ग्रामीण चिराग जैन पहुंचे। उन्होंने डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। इस समय टीम मौके पर ही मौजूद हैं। वारदात वाली जगह से सैंपल लिए जा रहे हैं। पुलिस परिजन से बात कर घटना की जानकारी ले रही है। घटना पवई थाना क्षेत्र की है।

गांव के लोगों के अनुसार- जगदंबा प्रसाद यादव (71) हेवती डिहवा गांव के रहने वाले थे। वह किसान थे। गुरुवार रात में खाना खाने के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर ट्यूबवेल पर पोते अंकित(25) के साथ सोने गए थे। सुबह जब देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। वे जगाने पहुंचे। देखा तो पोते का शव ट्यूबवेल पर ही लहूलुहान हालत में पड़ा था। जबकि दादा का शव ट्यूबवेल से 300 मीटर दूर पड़ा था। वहां से करीब 200 मीटर दूर पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी मिली।

परिजन ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और एसपी ग्रामीण चिराग जैन पहुंचे। उन्होंने डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। थोड़ी ही देर में डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वहां पर तलाशी ली और साक्ष्य जुटाए। इस समय अधिकारी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। वे परिजन से घटना की जानकारी ले रहे हैं।

एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक गांव में दो लोगों की हत्या हो गई है। सूचना मिलने के बाद मैं घटनास्थल पर पहुंचा। मेरे साथ पुलिसकर्मी और डॉग स्क्वायड की टीम भी थी। वहां पर निरीक्षण कर लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली गई।

अभी जांच चल रही है। परिजनों ने पाटीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर उन्हें रवाना कर दिया गया है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जायेगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही वजह का पता चल पाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts