HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

-

 सड़क पर गिरा, मुंह से निकला ज्यादा खून, उन्नाव का रहने वाला था


लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में आम्रपाली चौराहे के पास रविवार रात करीब 12:30 बजे उन्नाव के एक युवक की मौत हो गई। उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही वह गिर पड़ा। उसके मुंह से ढेर सारा खून निकलने लगा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की पहचान उन्नाव के असीवन थाना क्षेत्र के खानपुर सरौली गांव के प्रदीप (32) के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि आम्रपाली चौराहे पर देसी शराब के ठेके के सामने एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत पड़ा है और उसके मुंह से खून निकल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के आसपास खून फैला था और उसके मुंह से हल्का खून बह रहा था।

मौके पर मौजूद युवक के भाई संजू कुमार ने उसकी पहचान की। प्रदीप इस समय गाजीपुर क्षेत्र के समौदीपुर में किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था।

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से प्रदीप को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts