HomeTrendingसब्जी में छिपकली गिरने से छह लोग बीमार -

सब्जी में छिपकली गिरने से छह लोग बीमार –

-

तोरई की सब्जी बनाई थी, लोहिया अस्पताल में कराए गए भर्ती


फरुर्खाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कुबेरपुर घाट गांव में एक परिवार के छह सदस्य तोरई की सब्जी खाने के बाद बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी। सभी बीमार लोगों को देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

शुक्रवार रात को घर में तोरई की सब्जी बनाई गई थी। परिवार के सदस्यों ने अनजाने में उसी सब्जी से खाना खा लिया। खाने के अंत में जब एक महिला अपनी थाली में सब्जी ले रही थी, तब उसमें छिपकली निकली, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई।

छिपकली का पता चलते ही कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सदस्यों को उल्टियां होने लगीं और बेचैनी महसूस हुई। राजेंद्र, नीतू, सीमा, कोमल, रामदेवी और आर्यन नामक छह लोगों को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने सभी का उपचार किया और उन्हें वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

परिवार की सदस्य सीमा ने बताया कि सब्जी उसी ने बनाई थी, लेकिन उसे यह जानकारी नहीं है कि उसमें छिपकली कैसे गिरी। उसने बताया कि सब्जी बनने के बाद चूल्हे के पास रखी हुई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts