HomeTrendingखून से लथपथ मिला हॉस्टल संचालक का शव

खून से लथपथ मिला हॉस्टल संचालक का शव

-

हत्या की आशंका, झाड़ियों में मिला शव, घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली बाइक


सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात करीब 2:30 बजे एक हॉस्टल संचालक का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज शुक्ला के रूप में हुई है, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक ब्वायज हॉस्टल का संचालन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मनोज शुक्ला शुक्रवार रात करीब 9 बजे अपने घर से हॉस्टल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 2:30 बजे महमूदाबाद क्षेत्र में झाड़ियों के बीच उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर उनकी बुलेट बाइक भी बरामद हुई।

परिजनों का आशंका है कि मनोज शुक्ला की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है। उनका कहना है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के कई निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर महमूदाबाद कोतवाली पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts