HomeTrendingरास्ते के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

रास्ते के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

-

चाकू और लाठी-डंडों से हमला, चाल लोग घायल, आरोपी फरार


देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नौतन हथियागढ़ गांव निवासी राजू शर्मा (30) पुत्र दशरथ शर्मा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से आए तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने राजू शर्मा की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राजू शर्मा को बचाने पहुंचे सुधीर कुमार शर्मा (37) पुत्र स्वर्गीय रामनरेश शर्मा पर भी हमलावरों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में संजना शर्मा (18) पुत्री हरेराम शर्मा, सरोज शर्मा (18) पुत्री सुदर्शन शर्मा और तारा देवी (50) भी घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजन सभी घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुधीर शर्मा का उपचार जारी है, जबकि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts