Homeउत्तर प्रदेशMeerutकंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, पांच की मौत

कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, पांच की मौत

-

रोडवेज बस खराब होने पर सड़क पर खड़े थे, सड़क पर बिखरे शव


एटा। गुरुवार देर रात बेकाबू कंटेनर ने रोडवेज बस के यात्रियों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। 40 यात्रियों से भरी बस एटा से दिल्ली जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस खराब होकर सड़क किनारे खड़ी हो गई थी। कुछ यात्री गर्मी के चलते बस से उतरकर बाहर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर आया और सभी को कुचलते हुए बस में पीछे से टक्कर मार दी, फिर सड़क की दूसरी ओर चला गया।

यात्रियों के शव सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर बागवाला थाना क्षेत्र में हुआ।

घायल प्रत्यक्षदर्शी अंसार ने बताया कि बस खराब हो गई थी। बस का ड्राइवर पार्ट्स लेने गया हुआ था। गर्मी ज्यादा थी, इसलिए सवारियां नीचे खड़ी थीं, तभी हादसा हो गया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बस के अंदर ही बैठे रहे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ।

हादसे की सूचना पर डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। हादसे के चलते मौके पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन से बस और कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवाया।

मरने वालों की पहचान बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38), फरुर्खाबाद के रहने वाले राजेश (34), सुखराम (30) और शैलेश (29) के रूप में हुई है। एक की पहचान नहीं हो पाई है।
मृतक राजेश के भाई पवन कुमार ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। छोटा भाई परिवार की दो बच्चियों के साथ दिल्ली जा रहा था। भाई की हादसे में मौत हो गई।

डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी, लेकिन उसका कुछ हिस्सा सड़क पर था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बाहर खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts