HomeTrendingदो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार घायल

-

महिला समेत तीन की हालत गंभीर, घायलकों को हायर सेंटर किया रेफर


अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रझोहा गांव में हसनपुर अमरोहा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरबी टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, रजबपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी मुत्लिब (पुत्र एहसान) और रिहान (पुत्र दफरियान) हसनपुर से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, रजबपुर थाना क्षेत्र के जनकपुरी गांव निवासी सुरेंद्र (पुत्र झगड़ु सिंह) अपनी पत्नी पूनम के साथ रझोहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे।

रझोहा गांव में पेट्रोल पंप के नजदीक दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 पीआरबी कर्मियों ने सभी घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिहान, पूनम और सुरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts