HomeTrendingखेत में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

खेत में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

-

चचेरे भाई के साथ गुरूवार सुबह धान की बेड़ में खाद डालने खेत गया था


फतेहपुर। आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह 8 बजे हथगाम थाना क्षेत्र के मकदूमपुर खुर्द गांव में हुई। युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मकदूमपुर खुर्द निवासी अजीत कुमार (17) पुत्र स्वर्गीय हरिप्रसाद के रूप में हुई है। अजीत इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका था और अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने चाचा के बेटे के साथ धान की बेड़ में खाद डालने खेत गया था।

उस समय क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। बारिश से बचने के लिए अजीत खेत के पास स्थित महुए के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अजीत गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत के बड़े भाई सुजीत ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेती-किसानी के काम में भी परिवार का हाथ बंटाता था।

हथगाम थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुवेर्दी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर या सूचना नहीं दी गई है। जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts