HomeTrendingट्रेन से कटकर सब्जी विक्रेता की मौत

ट्रेन से कटकर सब्जी विक्रेता की मौत

-

आधार कार्ड से हुई पहचान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस


इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, वह बुधवार शाम डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रामकिशन सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts