Homeउत्तर प्रदेशMeerutथाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी की घटना

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी की घटना

-

मेरठ थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी किये गये 03 छत के पंखों सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

अवगत कराना है कि दिनांक 30.06.2026 को वादी ब्रजेन्द्र कुमार त्यागी निवासी सर्वोदय कालोनी गली नं0 05 थाना सिविल लाईन मेरठ द्वारा थाना सिविल लाईन पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 27.06.2026 को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से छत के 03 पंखे चोरी कर लिये गये हैं, जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ एवं क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त इशरार उर्फ कप्तान पुत्र साबिर निवासी भूसा मण्डी रोड, मदरसे के बराबर, महताब सिनेमा थाना रेलवे रोड मेरठ उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी किये गये छत के 03 पंखे बिना पंखुड़ियों के बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण/अपराध करने का तरीकाः- पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घर से छत के पंखे चोरी कर अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया गया। अभियुक्त चोरी किये गये पंखों को बेचने/खुर्द-बुर्द करने की फिराक में था, जिसे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.इशरार उर्फ कप्तान पुत्र साबिर निवासी भूसा मण्डी रोड, मदरसे के बराबर, महताब सिनेमा थाना रेलवे रोड मेरठ उम्र करीब 32 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
चोरी किये गये छत के 03 पंखे बिना पंखुड़ियों के।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 164/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक सौरभ शुक्ला थाना सिविल लाईन मेरठ।
2. उ0नि0 मोहित वर्मा थाना सिविल लाईन मेरठ।
3. का0 3219 लोकेश चौधरी थाना सिविल लाईन मेरठ।
4. का0 4276 दीपक कुमार थाना सिविल लाईन मेरठ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts