HomeTrendingबंगाल की हल्दिया रिफाइनरी में भीषण आग, 15 झुलसे

बंगाल की हल्दिया रिफाइनरी में भीषण आग, 15 झुलसे

-

कोलकाता। बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया रिफाइनरी (हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स) की नैप्था सप्लाई पाइपलाइन में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक करीब 15 लोगों के झुलसने की खबर है, जबकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैप्था पाइपलाइन में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद आग तेजी से फैलते हुए हल्दिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 स्थित चिरंजीबपुर इलाके तक पहुंच गई।

अचानक हुए धमाके और आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सुबह के समय अचानक पाइपलाइन से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आसपास के कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर 15 घायलों को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत हल्दिया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए तमलुक मेडिकल कालेज रेफर किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद हल्दिया के विधायक प्रदीप बिजली अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने आशंका जताई कि पाइपलाइन से नैप्था गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। हालांकि पाइपलाइन से रिसाव क्यों हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts