HomeTrendingयुवक सड़क किनारे अचेत मिला, मृत घोषित

युवक सड़क किनारे अचेत मिला, मृत घोषित

-

तेज बारिश के बीच मिला शव, पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही


हरदोई। मंगलवार 30 जून की मध्य रात्रि तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम रोड स्थित फरदापुर के पास मिले इस युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करीब दो बजे रात में वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा और तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची।

युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई और उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हरदोई भिजवाया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उसके हाथों पर बने टैटू के आधार पर सुबोध कुमार निवासी छिबरामऊ के रूप में हुई है। उसके दाएं हाथ पर “एस.के. छिबरामऊ”, बाएं हाथ पर “गुड्डी” और दाईं कोहनी के पीछे “सुबोध” नाम गुदा हुआ मिला।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या वह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, या मौत का कारण कुछ और है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक के परिजनों का पता लगाने और उन्हें सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली संजय त्यागी ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों की तलाश जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts