Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में बिजली कटौती से हाहाकार, बिजली नहीं होने से पानी को...

मेरठ में बिजली कटौती से हाहाकार, बिजली नहीं होने से पानी को भी तरसें शहरवासी

-

मेरठ। पिछले कई दिनों से मेरठ में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं, तापमान लगातार 40 डिग्री के पार पहुंचने से शहरवासी पसीना-पसीना हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग भी उपभोक्ताओं को जोर के झटके दे रहा है। बिजली संकट को लेकर शहरवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लगातार बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और अजय गुप्ता के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी के रहने वाले दर्जनों लोग चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। कमल दत्त शर्मा ने विधुत विभाग के अधिकारियों से बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अगर 24 घंटे में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने बताया कि, पिछले कुछ दिनों से रोजाना 3 से 4 घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। दिन के साथ रात में भी बिजली गुल रहने से लोग रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती के चलते घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। मोटर न चलने से लोग नहाने और पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। छात्रों की पढ़ाई और व्यापारियों का काम भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जबकि, इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी हालात को सामान्य बता रहे हैं। विधुत विभाग के अधिकारियों का दावा है कि, ओवरलोड के चलते लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। वहीं जनता का कहना है कि विभाग की लापरवाही से समस्या बढ़ रही है। चीफ इंजीनियर ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ इलाकों में शट-डाउन लिया गया है। फिलहाल शहरवासी गर्मी और बिजली कटौती की दोहरी मार झेल रहे हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts