HomeTrendingपूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

-

 ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगा रहा जाम


अमरोहा। ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस दौरान भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, हवन-यज्ञ किए और पुरोहितों को दान दिया। गंगा घाट ‘हर हर गंगे’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठे।

पूर्णिमा के चलते ब्रजघाट गंगा तट पर सोमवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों ने गंगा मैया के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर उपासना की गई। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने अन्न, वस्त्र और धन का दान भी किया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम दोनों स्थानों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। तिगरी गंगा धाम पर सुबह दस बजे तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।

ब्रजघाट में दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। वहीं, तिगरी गंगा धाम में गजरौला शहर और आसपास के गांवों के ग्रामीण भी स्नान करने उमड़े। पुलिस ने पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts