Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशखुले गड्ढे में गिरी कार, चालक सुरक्षित

खुले गड्ढे में गिरी कार, चालक सुरक्षित

-

पाइपलाइन के लिए खोदकर छोड़ दिया गड्ढा, फिर नहीं भरा


ग्रेटर नोएडा। एक कार गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ड्राइवर सुरक्षित बच गया। घटना शनिवार रात सेक्टर अल्फा-1 स्थित रेलवे विहार की है।

पुलिस के अनुसार, प्रमोद अपनी कार से रेलवे विहार की ओर जा रहे थे। रात के समय सड़क पर बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड के खुला पड़ा गड्ढा दिखाई नहीं दिया और उनकी कार सीधे उसमें जा गिरी। रविवार सुबह क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन कई दिनों से गड्ढा खुला पड़ा था। वहां न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। इससे रात के समय हादसे का खतरा बना हुआ था।

एक्टिव सिटिजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जगह-जगह खुले गड्ढे लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगा दिए जाते तो यह हादसा नहीं होता। उनका आरोप है कि जल विभाग, तकनीकी विभाग और ठेकेदार एजेंसी ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई।

स्थानीय लोगों और एक्टिव सिटिजन टीम ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शहर में जहां भी खुदाई का काम चल रहा है, वहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने और खुले गड्ढों को जल्द भरने की अपील की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts