HomeTrendingस्कूल प्रबंधक पर शिक्षिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

स्कूल प्रबंधक पर शिक्षिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

-

शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाए, बाद में मुकरा, मुकदमा हुआ दर्ज


देवरिया। एक निजी स्कूल प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने यह आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार रात पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान विद्यालय का प्रबंधन देख रहे सौरभ कुमार गुप्ता, निवासी मठिया पठान से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

युवती का आरोप है कि सौरभ गुप्ता ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे पर पिछले चार वर्षों से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस अवधि में युवती के परिवार वाले उसकी शादी के लिए रिश्ते तलाशते रहे, लेकिन आरोपी के आश्वासन के कारण उसने अन्य सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, जब युवती ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि विरोध करने पर सौरभ गुप्ता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सौरभ कुमार गुप्ता पुत्र बसंत कुमार गुप्ता, निवासी मठिया पठान, थाना खुखुन्दू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर केस दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक दीपक पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts