HomeTrendingअवैध खनन में डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत

अवैध खनन में डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत

-

 खनन माफिया शव छोड़कर फरार, एसडीएम ने कहा जांच कराई जाएगी


कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक मजदूर की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे रिक्खीपुरवा गांव में हुई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन घटना के बाद खनन माफिया मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय अंकुश यादव उर्फ भोलू के रूप में हुई है, जो रिक्खीपुरवा गांव निवासी महेश यादव का पुत्र था। परिवार के ऋषि और संतोष ने बताया कि अंकुश गांव के आशीष और वीरेंद्र के अवैध मिट्टी खदान में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था, जिसके लिए उसे 700 रुपये मिलते थे। देर रात मिट्टी खनन करते समय डंपर से कुचलकर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों खनन माफिया अंकुश का शव छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डंपर को भी हिरासत में ले लिया है। रविवार देर शाम जब शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा के अनुसार मिट्टी खनन में शामिल दोनों ग्रामीण घटना के बाद से फरार हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बिल्हौर के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने अवैध खनन और परमिशन के बावजूद रात में खनन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बिठूर थाने में अवैध खनन को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने मामले और स्थल की राजस्व टीम से जांच कराकर कार्रवाई करने की बात भी कही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts