HomeTrendingट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत

-

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत, पत्नी और छोटा बेटा घायल


हापुड़। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्याला अंडरपास के पास एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस हादसे में एक बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार आपस में टकरा गईं। बाइक पर सवार मृतक की पत्नी और उनका पांच वर्षीय छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग पौने छह बजे गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) अपनी पत्नी शालू (30) और बेटों वरुण (7) तथा प्रियांश (5) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ट्याला अंडरपास के पास ततारपुर मार्ग पर उनकी बाइक की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसी दौरान, वहां से गुजर रही एक कार भी इन वाहनों से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 7 वर्षीय वरुण को मृत घोषित कर दिया। विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घायल शालू और प्रियांश का पांची गांव स्थित एक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता और पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts