HomeTrendingसोते हुए साले की जीजा ने चाकूओं से गोदकर की हत्या

सोते हुए साले की जीजा ने चाकूओं से गोदकर की हत्या

-

ससुराल आकर रहने को लेकर हुई थी कहासुनी, परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंपा


बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर जमाई ने अपने 23 वर्षीय साले की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब तीन बजे 23 वर्षीय सचिन घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी शीलगंगे वहां पहुंचा और उस पर चाकू से लगातार कई वार कर दिए। सचिन की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजनों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया, हालांकि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शीलगंगे, बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर का रहने वाला है और पिछले छह वर्षों से अपनी ससुराल भनेड़ा गांव में घर जमाई बनकर रह रहा था। उसकी पत्नी बिजनौर की एक धागा फैक्ट्री में काम करती है। आरोपी पत्नी के नौकरी करने का विरोध करता था, जबकि सचिन अपनी बहन के काम करने के पक्ष में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी शीलगंगे को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts