HomeTrendingट्रक से टकराकर बाइक राइडर गंभीर रूप से घायल

ट्रक से टकराकर बाइक राइडर गंभीर रूप से घायल

-

दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहा था, कौशांबी हाईवे पर सुबह हुआ हादसा


कौशांबी। हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक बाइक राइडर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

यह घटना कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित कल्याणपुर गांव के पास हुई। बाइक राइडर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक राइडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।

घायल बाइक राइडर की पहचान मुर्शिदाबाद जिले के सागर दिघी थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर निवासी इस्माइल शेख पुत्र अशरफुल शेख के रूप में हुई है। इस्माइल शेख के अनुसार, वह दिल्ली से पश्चिम बंगाल की यात्रा पर निकला था।कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts