HomeTrendingगर्भवती प्रेमिका को जहर देकर मार डाला

गर्भवती प्रेमिका को जहर देकर मार डाला

-

शादी से एक दिन पहले भागे थे दोनों, 20 दिन बाद गांव के बाहर मिली बॉडी


रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र की पाल्हीपुर ग्राम सभा में गर्भवती युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जांच में जहर देकर मारने की बात सामने आई है। गुरूवार शाम केरीब 6 बजे गांव के बाहर युवती का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर भगाने वाले प्रेमी और उसके परिवार ने युवती को जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम के बाद जब युवती का शव गांव पहुंचा, तो नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इंसाफ की मांग को लेकर दरवाजे पर शव रखकर एकजुट हो गए। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के मजरे पूरे हरवंश का पुरवा का बताया जा रहा है।

गांव के लोगों ने बताया कि मृतका करिश्मा का गांव के ही मिथुन पटेल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि करिश्मा की शादी कहीं और तय हो चुकी थी, लेकिन अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले वह मिथुन के साथ फरार हो गई। करीब 20 दिनों तक लापता रहने के बाद अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई और उसकी बॉडी गांव के बाहर मिली। मृतका गर्भवती भी थी, जिसके चलते उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

मृतका के पिता देशराज पुत्र जागेश्वर ने सलोन कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करिश्मा की हत्या प्रेमी मिथुन पटेल, उसके पिता राकेश पटेल और रिश्तेदार फूफा व बुआ ज्ञानवती (निवासी पूरे दुल्ला मजरे साडा सैदन) ने मिलकर जहर देकर की है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

देर रात तक चले हंगामे और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सलोन कोतवाल बालेंदु गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाया और मुख्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजन शांत हुए और मृतका का अंतिम संस्कार संपन्न हो सका। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी के पिता राकेश पटेल को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी (प्रेमी का पिता) हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts