HomeTrendingबैंक से चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

बैंक से चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

-

पुलिस ने 30 हजार रुपये नकद, तमंचा और कारतूस भी बरामद


अमरोहा। नौगावां सादात थाना पुलिस ने बैंक से रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 30 हजार रुपये नकद, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

एसपी लखन सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई थी। गांव सिरसा जट निवासी अनवार अली ने प्रथमा ग्रामीण बैंक नौगावां सादात से 58 हजार रुपये निकाले थे। वह अपनी पत्नी और माता के साथ बैंक से बाहर निकले ही थे, तभी अज्ञात चोर रुपयों से भरा थैला चोरी कर भाग गए।

पीड़ित की तहरीर पर नौगावां सादात थाने में एफआईआर दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खेड़ी मोड़ क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला हाजी कॉलोनी निवासी जाकिर और मोहल्ला कुरैशियान निवासी नईम उर्फ समीर उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है।

एसपी के अनुसार, जाकिर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। नईम उर्फ गुल्लू के खिलाफ भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर चोरी के मामले में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं, और अवैध शस्त्र बरामदगी के मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts