HomeTrendingप्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर तुड़वाई सगाई

प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर तुड़वाई सगाई

-

28 जून को जानी थी बारात, दो साल तक यौनशोषण करने का आरोप


बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के दारापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर उसकी सगाई रुकवा दी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब चुपके से दूसरी जगह शादी कर रहा था।

मुरादपुर निवासी धर्मवती (पुत्री विजय) और दारापुर निवासी सूर्य गिरी (पुत्र रामराज गिरी) के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मवती का कहना है कि सूर्य गिरी ने उससे शादी करने का वादा किया था और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया।

बुधवार, 25 जून को धर्मवती को जानकारी मिली कि सूर्य गिरी की सगाई अलीगढ़ की एक युवती से हो रही है। उसे यह भी पता चला कि आगामी 28 जून को उसकी बारात अलीगढ़ जाने वाली है।

धोखे का पता चलते ही धर्मवती तुरंत अहमदगढ़ थाने पहुंची। इसके बाद वह सीधे प्रेमी सूर्य गिरी के दारापुर स्थित घर पहुंच गई। युवती के वहां पहुंचते ही शादी की तैयारियों में जुटे घर में हंगामा मच गया। उसके विरोध और अपनी आपबीती बताने के बाद आखिरकार प्रेमी की सगाई तोड़ दी गई।

इस मामले पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts