HomeTrendingमहाकाल मंदिर ने बनाया रिकार्ड, 142 करोड़ का चढावा

महाकाल मंदिर ने बनाया रिकार्ड, 142 करोड़ का चढावा

-

गत वर्ष की तुलना में 27 करोड़ ज्यादा आया


उज्जैन। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस बार चढ़ावे का नया रिकॉर्ड बना है। इस वर्ष मंदिर को मिली दान राशि का हिसाब लगाया तो हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया। देश-विदेश से आने वाले भक्त न सिर्फ बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, बल्कि दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। महाकाल मंदिर में पिछले एक साल में 142 करोड़ रुपये से ज्यादा का चढ़ावा आया है।

पिछले साल की तुलना में इस साल 27 करोड़ रुपये का दान ज्यादा आया है। ये रकम, चढ़ावे में दिए गए गहनों और सोने चांदी की दूसरी चीजों से अलग है।

महाकाल के भक्तों ने आॅनलाइन, आॅफलाइन और गुप्त दान को मिलाकर कुल 80 करोड़ रुपये का दान किया। 78 करोड़ रुपये तो केवल दान पेटियों से मिले हैं जबकि 5 करोड़ से ज्यादा की रकम उस दान की है जो श्रद्धालुओं ने काउंटर पर दी है और इसकी रसीद ली है। साढ़े चार करोड़ रुपये से ज्यादा तो गुप्त दान से मंदिर को मिला है। 1.23 लाख रुपये मनी आॅर्डर मिला है। मंदिर को सोना, चांदी और अन्य कीमती आभूषणों का दान भी बड़ी मात्रा में मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

अयोध्या के राम मंदिर की तुलना में महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होती है इसके बावजूद चढ़ावे की रकम हैरान करने वाली है। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने कहा कि चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था बेहद सख़्त है और पूरी प्रक्रिया, कैमरों की निगरानी में ही की जाती है। मंदिर प्रशासन के अनुसार बढ़ती आय के साथ श्रद्धालु सुविधाओं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खर्च भी लगातार बढ़ रहा है।

बता दें कि भारत में 12 ज्योतिर्लिंग है, जिसमें एक ज्योतिर्लिंग उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद यहां भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। भक्तों की संख्या के साथ दान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। महाकाल के भक्त बाबा पर मोह माया छोड़कर धन दौलत की बरसात कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts