HomeTrendingछोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई की हत्या की

छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई की हत्या की

-

मामूली विवाद के बाद सब्बल से हमला किया, घटना के बाद फरार


बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगावाला गांव में देर रात एक मामूली विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला बेगावाला नई बस्ती का है। विवाद सलीम (30) और उसके छोटे भाई नदीम के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। देर रात, नदीम ने सोते हुए अपने बड़े भाई सलीम पर सब्बल से हमला कर दिया। हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शहर कोतवाली थाना प्रभारी अवनीत मान ने बताया कि दो भाइयों के बीच विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी नदीम की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts