HomeTrendingराइस मिल में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत

राइस मिल में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत

-

मक्का का मॉइश्चर हटाने वाली मशीन में उतरे, एक को बचाने में दूसरे की जान गई


संभल। जिले में एक राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना मक्का से नमी हटाने वाली मशीन में हुई, जहां एक मजदूर के बेहोश होने के बाद उसे बचाने गए दूसरे मजदूर की भी जान चली गई।

यह दुखद घटना संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित एस.आर. राइस मिल में बुधवार/गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस लगभग 3:30 बजे मौके पर पहुंची और दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाला।

गुरुवार सुबह 9:50 बजे पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने उस मक्का मॉइश्चर हटाने वाली मशीन का भी जायजा लिया, जहां यह हादसा हुआ। एएसपी (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत, तहसीलदार चंदौसी रविंद्र विक्रम सिंह और नायब तहसीलदार सत्येंद्र चाहर भी मौके पर मौजूद रहे।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मक्का से नमी हटाने वाली मशीन में एक व्यक्ति नीचे उतरा था, जो जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति उतरा, जिसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

एसपी ने यह भी बताया कि फैक्ट्री मालिक मजदूरों के परिवारों से बातचीत कर रहे हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts