HomeTrendingटेनरीकर्मी का बीच सड़क में मिला शव

टेनरीकर्मी का बीच सड़क में मिला शव

-

संडे की दारू पार्टी बनी मौत का कारण, परिवार में कोहराम


कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर इलाके में रविवार की देर रात एक टेनरीकर्मी का शव सड़क पर मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय चिंटू पुत्र विश्वनाथ राम के रूप में हुई है, जो बिहार के वैशाली जिले के निचली पहाड़पुर का निवासी था। उसके परिवार में पत्नी सुनीता देवी और तीन बेटियां प्रियंका, श्रींका, अंबिका हैं। चिंटू घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर अपने चचेरे भाई के साथ एक लेदर फैक्ट्री में सेवर मशीन चलाता (चमड़ा छीलने वाली मशीन) था और टेनरी के अंदर ही एक कमरे में रहता था।

उसके अलावा परिवार के अन्य लोग भी साथ में रहते हैं। चचेरे भाई गणेश ने बताया कि चिंटू शाम 7 बजे बाल कटवाने की बात कहकर निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। गणेश ने यह भी बताया कि चिंटू नशे का आदी था।

वहीं, कुछ टेनरीकर्मियों के अनुसार, रविवार की छुट्टी होने के कारण चिंटू पहले बाल कटवाने गया था इसके बाद अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि अत्याधिक शराब का सेवन करने के बाद वह पहले दुकानों के बाहर बैठा, उसके बाद जल निगम जाने वाली मोड़ पर लेट गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि, इसी दौरान जल निगम की तरफ जा रही कार अचानक मुड़ी और मृतक के गले पर पहिया चढ़ाकर जल निगम कॉलोनी की ओर भाग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और टेनरी में जानकारी कर 20 मिनट के भीतर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts