HomeTrendingपत्नी गई मायके, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी गई मायके, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

-

जेब से सुसाइड नोट बरामद, चार महीने पहले ढाई साल के बेटे को लेकर गई थी


इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशियापुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह चार महीने से मायके में रह रही थी। परिजनों ने आशंका जताई की इसी तनाव के चलते युवक ने जान दी।

खेत की ओर निकले ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल मामले की जानकारी युवक के परिजन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मौके पर पूछताछ शुरू की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।
बकेवर थानाक्षेत्र के बंशियापुर गांव के रहनेवाले सुदेश सिंह उर्फ कृष्णा (25 )पुत्र वीर सिंह के रूप में हुई है। सुदेश दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। हालांकि, पिछले एक महीने से वह घर पर ही रह रहा था। साल 2021 में उसकी शादी हुई थी। सोमावार की रात करीब साढ़े 10 बजे तक घर पर ही था।

भाई छविराम सिंह ने बताया कि वह देर रात तक घर पर ही था। लेकिन उसके हाथ में एक काले रंग का दुपट्टा था। जिसेक लेकर वह घर में इधर-उधर चहलकदमी कर रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुदेश का उसी दुपट्टे से लटकता शव मिला। सुबह ग्रामीणों ने सुदेश का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक कौशल कुमार और शोभित प्रजापति पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में जांच शुरू की। सुदेश की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

सुसाइड नोट में पत्नी के घर वापस ना आने की बात लिखी है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पंचानामा कर लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी से विवाद के चलते तनाव में था सुदेश

भाई छविराम ने बताया कि चार महीने पहले सुदेश की पत्नी लक्ष्मी अपने ढाई साल के बेटे रुद्रप्रताप को लेकर मध्य प्रदेश के ग्राम ऊमरी स्थित अपने मायके चली गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी थी। पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए सुदेश ने कई बार कहा पर वह नहीं लौटी। पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर लगातार विवाद होता रहता था। जिसकी वजह से वह तनाव में रहता था। भाई ने आशंका जताई की इसी तनाव के चलते उसने जान दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts