HomeTrendingआरती के दीपक से भड़की घर में आग

आरती के दीपक से भड़की घर में आग

-

चारा लेने गई थीं पूजा पाठक, 32 इंच की एलईडी, कपड़े और नकदी जलकर खाक


बुलंदशहर। अनूपशहर के मोहल्ला मदार में बुधवार देर शाम एक किन्नर के मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा कीमती सामान, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मोहल्लेवासियों के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे किन्नर पूजा पाठक के घर में बच्चे रोजाना की तरह मंदिर में आरती कर रहे थे। इसी दौरान आरती का दीपक पास रखी लकड़ी की अलमारी से संपर्क में आ गया, जिससे अचानक आग लग गई। सूखी लकड़ी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
आग में दीवार पर लगी 32 इंच की एलईडी टीवी, दो बक्सों में रखे कपड़े तथा नकदी जलकर राख हो गई। घटना के समय घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पूजा पाठक ने बताया कि घटना के समय वह गाय के लिए चारा लेने जंगल गई हुई थीं। आग लगने की सूचना मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचीं, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पाइप और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी थी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts