HomeDevelopmentज्वेलरी पार्क प्रेजेंटेशन में गूंजा मेरठ का नाम, प्रोजेक्ट अद्भुत

ज्वेलरी पार्क प्रेजेंटेशन में गूंजा मेरठ का नाम, प्रोजेक्ट अद्भुत

-

मेरठ।  मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हॉल, मेरठ में मंगलवार दोपहर 12 बजे से आयोजित ज्वेलरी पार्क एवं फ्लेटेड फैक्ट्री के प्रेजेंटेशन ने सबका दिल जीत लिया। तय एजेंडे के अनुरूप हुई बैठक में प्रस्तुत नक्शे और प्लानिंग की सभी अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता, उपायुक्त उद्योग, मेरठ अमरेश कुमार पांडेय, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्काईलाइन के चीफ आर्किटेक्ट सिकंदर मसूद, जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के रीजनल डायरेक्टर नॉर्थ आशुतोष श्रीवास्तव, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष राकेश प्रकाश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, शम्मी सपरा, संदीप अग्रवाल, मंत्री नरेश महेश्वरी, विपिन अग्रवाल, कोमल वर्मा, निखिल जैन, अक्षत जैन, अशोक रस्तोगी, अनुज गर्ग, अमित अग्रवाल, ऋषभ माहेश्वरी, दीपक कंसल, मनोज वर्मा, अंकित जैन, संत कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेरठ के वरिष्ठ बिल्डर श्री अशोक गर्ग, आर्किटेक्ट विनय गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट रमाकांत जैन एवं सौरभ जैन भी उपस्थित रहे। सभी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।

प्रस्तावित वेदव्यासपुरी ज्वेलरी पार्क की खास बातें
प्रेजेंटेशन में स्काईलाइन आर्किटेक्ट कंपनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मेरठ के सोने-चांदी और रत्नों के कारोबार को समर्पित एक खास और बड़ी योजना है। यह सिर्फ दुकानों-मकानों का परिसर नहीं होगा, बल्कि कारीगरों, सामान बनाने वालों, व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, बड़े खरीदारों और नामी शोरूम मालिकों को एक ही इमारत में जोड़ने वाला पूरा सिस्टम होगा। इसमें हर वर्ग के लिए अलग-अलग जगह सोची गई है, ताकि छोटे कारीगर से लेकर बड़े शोरूम मालिक तक सभी को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और आने वाले समय के लिए तैयार जगह मिल सके।

इमारत का बाहरी डिजाइन ज्वेलरी की कारीगरी से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। इसमें बढ़िया शीशे का काम, गहनों की डिजाइन जैसे नक्काशी वाले हिस्से और आज के जमाने की बनावट का इस्तेमाल होगा। यह बिल्डिंग मेरठ के सोने-चांदी के काम को एक आधुनिक और शानदार पहचान देगी। उत्तर भारत में अपनी तरह की यह एक अलग और खास इमारत होगी, जो मेरठ को सोने-चांदी के कारोबार के नक्शे पर देश और दुनिया में मजबूत पहचान दिला सकती है।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट अद्भुत है और यह जो नक्शा प्रस्तुत किया गया है यह अद्वितीय है। हम सब मिलकर इसको अंजाम तक पहुंचाएं, हर क्षण इसकी मॉनिटरिंग हो, गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और सभी सरकारी विभाग मिलकर अपने दायित्व को निर्वहन करें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts