मेरठ। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा वीके सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। बैठक में किसानो को विगत माह में आई कुल 56 शिकायतों को पढ़कर सुनाई गई। जिलाधिकारी द्वारा इनमें से कई शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या ना होने पर संबंधित विभाग को वापस कर दिया गया। किसानों द्वारा आज कुल 09 शिकायतें की गई, जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। किसानों द्वारा बताया गया कि उनको डीजल पंप चलाने हेतु पेट्रोल पंप द्वारा कैन में डीजल नहीं दिया जा रहा हैं। जिलाधिकारी द्वारा सभी किसानों को शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण का आश्वासन दिया गया
इस अवसर पर पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।