Homeउत्तर प्रदेशMeerutमानसून से पहले किया आबू नाले का निरीक्षण

मानसून से पहले किया आबू नाले का निरीक्षण

-

कैंट विधायक अमित अग्रवाल और सीईओ जाकिर हुसैन ने देखी व्यवस्था


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मानसून की आहट के साथ ही जलभराव रोकने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज सुबह दिन निकलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ हनुमान चौक स्थित अबू नाले का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नाले की सफाई, गहराई और पानी निकासी की व्यवस्था को बारीकी से परखा गया। विधायक अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले हर हाल में नाले की तलीझाड़ सफाई पूरी की जाए।उन्होंने कहा कि पिछले साल अबू नाले के ओवरफ्लो होने से हनुमान चौक, सदर बाजार और आसपास के इलाकों में भीषण जलभराव हुआ था। इस बार ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए कैंट बोर्ड को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

वहीं, सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि नाले की सफाई का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है और 15 जून तक बाकी काम खत्म कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नाले में पॉलिथीन और कचरा जमा मिला, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि नालों में कूड़ा न डालें, ताकि पानी का बहाव न रुके। अधिकारियों को नाले के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।

विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि जलभराव वाले हॉटस्पॉट चिह्नित कर वहां पंपिंग सेट तैनात किए जाएंगे। कैंट बोर्ड के जेई को प्रतिदिन सफाई की प्रगति रिपोर्ट सीईओ को देने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन, स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts