Homeदेशकक्षा पांच की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

कक्षा पांच की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

-

गांव से कुछ दूर पेड़ से लटका मिला शव, एक साल से बीमार थी


फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरुहा गांव में कक्षा पांच की 11 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्रा की पहचान बरुहा गांव निवासी रामबाबू प्रजापति की पुत्री रूपा देवी (11) के रूप में हुई है। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा थी। सुबह वह घर से जंगल जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच, गांव से कुछ दूरी पर पानी की टंकी के पास स्थित एक छिउल के पेड़ से रूपा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा की मां गुड्डी देवी ने बताया कि रूपा पिछले एक वर्ष से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी परेशानी के चलते रूपा ने यह कदम उठाया है। रूपा अपने चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों, विशेषकर मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts