HomeTrendingहिट एंड रन में मजदूर की दर्दनाक मौत

हिट एंड रन में मजदूर की दर्दनाक मौत

-

सौ मीटर तक घसीटता ले गया, शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे, परिजन ने लगाया जाम


आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बालू से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मजदूर डंपर में फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े रहे।


हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में लगी है। मृतक की पहचान नगला मनी निवासी अनुपम पुत्र भीकम पॉल (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। मृतक अपनी पत्नी और 4 साल की बेटी के साथ रहता था।

इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एत्मादपुर से खंदौली मार्ग को जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया और सड़क पर जाम को जारी रखा। पुलिस फिलहाल परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। शव अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है।
भाई अनिरुद्ध पॉल ने बताया कि उनका भाई अनुपम पॉल घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था इस काम के लिए ही सुबह घर से पास के ही गांव पिपरिया में गया था जहां सुबह एत्मादपुर की तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई है।

क्राइम इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि टक्कर में युवक की मौत हुई है। डंपर और खलासी पकड़ा है चालक फरार है, दो टीमें चालक की तलाश कर रही हैं। जाम लगाने वाले लोगों को समझाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts