HomeCRIME NEWSफर्जी दस्तावेजों से करा दिया जमीन का बैनामा

फर्जी दस्तावेजों से करा दिया जमीन का बैनामा

-

नकली आधार-पैन बनाकर की धोखाधड़ी, जान से मारने की दी धमकी


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के भांमौरी गांव में एक किसान ने अपनी कृषि भूमि का फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
भांमौरी निवासी गंगादत्त पुत्र यज्ञदत्त ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गांव में स्थित अपनी कृषि भूमि के मालिक हैं। उनका आरोप है कि बीते 8 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार किए। इसके बाद

इन्हीं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर उनकी भूमि का बैनामा करा दिया गया।
किसान गंगादत्त का आरोप है कि कुछ नामजद लोगों ने मिलकर जालसाजी और धोखाधड़ी की है, जिसका उद्देश्य उनकी जमीन हड़पना था। इस धोखाधड़ी के तहत ही फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने 30 मई को थाना सरधना और क्षेत्राधिकारी सरधना को शिकायत दी थी।

पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोप है कि आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
गंगादत्त ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts