- निगम पार्षद ने की नगर आयुक्त से शिकायत, काम में लापरवाही का आरोप।
- किसकी शह पर एक ही जगह तैनाती दी गई लापरवाह सुपरवाइजर को
शारदा न्यूज, मेरठ। शहर की जनता को स्वच्छ माहौल में सांस लेने का अधिकार है जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। शहर के सभी नब्बे वार्डो में रहने वाली आबादी को स्वच्छ वातावरण मिले। इसके साथ ही वह सभी सेवाएं जो नगर निगम के आधीन है उन्हें जमीन पर क्रियांवित करने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की है। लेकिन कुछ कर्मचारी निगम की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे है। ऐसा ही एक कर्मचारी है जो निगम के वार्ड 80 में सफाई सुपरवाइजर के पद पर पिछले 20 सालों से तैनात है। निगम पार्षद ने इसको लेकर नगर आयुक्त से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वार्ड 80 के पार्षद गुड्डू अंसारी ने सुपरवाइजर को हटाने के लिए नगर आयुक्त को भेजे पत्र में गंभीर आरोप लगाया है। पार्षद का कहना है कि सुपरवाइजर प्रताप पिछले 20 वर्षो से इसी वार्ड में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। जबकि इसको लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी है। लेकिन निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।
– सफाई कर्मियों से नहीं लिया जाता काम
पार्षद गुड्डू अंसारी का आरोप है सुपरवाइजर प्रताप अपने कार्यक्षेत्र में साफ-सफाईकी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा है। जितने सफाइकर्मी इलाके में होने चाहिए वह उससे कम कर्मचारियों से काम ले रहा है। सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार जिन सफाई कर्मियों से काम नहीं लिया जाता उनसे सुपरवाइजर मोटा सुविधा शुल्क वसूलता है। जिसका खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ता है। इसी वजह से क्षेत्र में कई जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है।