HomeAccident Newsदो रोडवेज बसों की टक्कर, एक युवक की मौत

दो रोडवेज बसों की टक्कर, एक युवक की मौत

-

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर हुआ भीषण हादसा, महिला समेत पांच यात्री घायल


बुलंदशहर। खुर्जा में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-34 पर शनिवार तड़के दो रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अगवाल कट के पास अलीगढ़ से बुलंदशहर जा रही कन्नौज डिपो की रोडवेज बस और खुर्जा से बुलंदशहर की ओर जा रही खुर्जा डिपो की बस में क्रॉसिंग के दौरान जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, पीछे से आ रही कौशांबी डिपो की बस ने भी टक्कर मारी थी।

खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अगवाल कट के पास यह घटना हुई। हादसे में खुर्जा डिपो की बस में सवार 18 वर्षीय अवशेष पुत्र राकेश, निवासी ग्राम बबुरिया, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फरुर्खाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल यात्रियों को एम्बुलेंस की सहायता से खुर्जा स्थित एसएसएमजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अंकित पुत्र रामेश्वर निवासी बदलीपुरा (उन्नाव), अमरेश पुत्र सिद्देलाल निवासी वारंगपुर (उन्नाव), कपिल पुत्र गुर्रे निवासी गुहान (उन्नाव) तथा माया पत्नी अमित कुमार निवासी बजेरा (हरदोई) सहित अन्य यात्री शामिल हैं। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

पुलिस ने कौशांबी डिपो की बस के चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि खुर्जा डिपो का चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts