HomeTrendingहाइटेंशन लाइन से 12 मीटर ऊपर होगी लिंक एलिवेटेड

हाइटेंशन लाइन से 12 मीटर ऊपर होगी लिंक एलिवेटेड

-

आईआईटी तैयार कर रही रिवाइजड डीपीआर, पुश्ता पर 31 किमी रोड से जुड़ेगी


नोएडा। महामाया फ्लाईओवर पास से सेक्टर-94 पुश्ता तक बनने वाली एलिवेटेड की रिवाइज डीपीआर मंगलवार को आएगी। जीएम एसपी सिंह ने इसकी पुष्टी की। ये दो एलिवेटेट की लिंक एलिवेटेड रोड होगी। जिसको बनाने में हाइटेंशन लाइन बीच में आ रही है। इसलिए सलाहकार कंपनी आईआईटी रूढ़की इसकी रिवाइज डीपीआर बना रही है।

इसके तहत पहले हाइटेंशन लाइन से एलिवेटेड की ऊचाई करीब 4 मीटर थी। लेकिन अब इसे 8 मीटर और बढ़ाया जा रहा है। यानी हाइटेंशन लाइन से एलिवेटेड की ऊचाई करीब 12 मीटर होगी। माना जा रहा है कि नोएडा की ये सबसे ऊंची एलिवेटेड होगी। एलिवेटेड नोएडा के सेक्टर-94 में प्रस्तावित 31 किमी लंबी रोड से जुड़ेगी।

200 करोड़ रुपए होंगे खर्च
इसके बनाने में करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण के लिए स्वाइल टेस्ट किया गया है। इस जांच से मिट्‌टी की बियरिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिलेगी। बियरिंग कैपेसिटी के आधार पर पिलर की ऊचाई को बढ़ाया जाएगा। जिससे हाइटेंशन लाइन को बिना डिस्टर्ब और मानकों को देखते हुए एलिवेटेड को बनाया जा सके।

टीम ने किया था सर्वे
रिवाइज डीपीआर के लिए आईआईटी की टीम ने हाल ही में दोबारा से इस पूरे रूट का सर्वे किया था। जिसके बाद ही ऊचाई बढ़ाने की बात कही की गई थी। सर्वे में जमीन की भूमि की सतह के भौतिक और प्राकृतिक स्वरूप का विस्तृत मानचित्र, जिसमें जमीन की ऊंचाई , उतार-चढ़ाव, समोच्च रेखाओं , पेड़-पौधों, नदियों, और मानव निर्मित संरचनाओं (इमारतें, सड़कें) को सटीक रूप से मापा गया। इस सर्वे के आधार पर ही डीपीआर तैयार होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts