Homeदेशट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक की मौत

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक की मौत

-

जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने हुआ हादसा, ट्रॉली में र्इंट लेकर जा रहा था ट्रैक्टर


मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर कई हिस्सों में टूट गया और चालक ट्रक के नीचे फंस गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। इस कारण दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 1880 और पीआरबी 8418 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल थाना जैत को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान मुनेश पुत्र देवीचरण (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम मुकदमपुर, थाना नौहझील, जनपद मथुरा का निवासी था। मुनेश ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts