HomeTrendingरोडवेज बस-बाइक की टक्कर के बाद बवाल

रोडवेज बस-बाइक की टक्कर के बाद बवाल

-

आक्रोशित भीड़ के पिटाई से ड्राइवर बेसुध, आधे घंटे बाधित रहा यातायात

एटा। अलीगंज में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे से नाराज लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

अलीगंज स्थित रोडवेज पड़ाव पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एटा डिपो की एक बस स्टैंड से बाहर निकलते समय बाइक से टकरा गई। हादसे में अपाचे बाइक सवार दो लोग बस की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में चालक राजीव, पुत्र तुलसीराम, निवासी नगला चोखे, गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सड़क पर भीड़ जुटने से यातायात भी प्रभावित हुआ और करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

अलीगंज रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी आलू पांडे ने बताया कि बस स्टैंड से बाहर निकलते समय बस का स्टीयरिंग फेल हो गया था। इसी वजह से बाइक सवार बस की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने चालक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

वहीं, रोडवेज चालक अनूप कुमार ने बताया कि बस स्टैंड से निकलते समय सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई और बस से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक बस के पहिए के नीचे फंस गई। उन्होंने भी चालक के साथ मारपीट की पुष्टि की।

घायल चालक को अन्य रोडवेज कर्मचारियों और चालकों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक का नंबर यूपी-82 एएक्स-4178 बताया गया है।

घटना के बाद रोडवेज कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। चालक के साथ मारपीट को लेकर कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ मारपीट की घटना की भी पड़ताल की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts