HomeAccident Newsट्रक ने बाइकसवारों को रौंदा, एक की मौत

ट्रक ने बाइकसवारों को रौंदा, एक की मौत

-

महिला समेत दो अन्य गंभीर, शादी में जा रहा था परिवार


रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बड़ा गांव निवासी आमिल (24), शहादत (30) और शहादत की पत्नी माहेनूर (28) बुधवार रात सैफनी स्थित फ्लोरा मैरिज हॉल में आयोजित एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों एक ही बाइक से रवाना हुए थे। बाइक शहादत चला रहा था।

कासम नगला गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आमिल की मौत हो गई, जबकि शहादत और माहेनूर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का उपचार जारी है।

आमिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts