HomeAccident Newsबेतवा नदी में गिरा तेज रफ्तार डंपर, चालक की मौत

बेतवा नदी में गिरा तेज रफ्तार डंपर, चालक की मौत

-

सामान लेकर कानपुर जा रहा था, पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में समाया


हमीरपुर। बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बेतवा नदी में गिर गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेतवा पुल पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे महोबा की ओर से कानपुर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे बेतवा नदी में जा गिरा।

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय नाविकों की सहायता से नदी में गिरे डंपर तक पहुंचकर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में चालक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, चालक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मौदहा कस्बे के मिराज पूर्वा निवासी 29 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts