Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्राचीन शीतला माता मंदिर तोड़ने पर हंगामा

प्राचीन शीतला माता मंदिर तोड़ने पर हंगामा

-

जमीन कब्जे की साजिश का आरोप, थाने पहुंचे ग्रामीणों ने लगाए आरोप


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर को तोड़े जाने की सूचना पर मंगलवार देर रात भारी हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया।

बुढ़ानागेट स्थित इस्माइल कॉलेज के सामने काफी पुराना शीतला बुद्धो माता मंदिर स्थित है। यहां न केवल मंदिर है, बल्कि मठ और पितरों के स्थान भी बने हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोग धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं।

मंगलवार देर रात अचानक यह सूचना फैल गई कि किसी ने गुपचुप तरीके से मंदिर परिसर के हिस्से को तोड़ दिया है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हालांकि जब तक लोग पहुंचे, कथित तोड़फोड़ करने वाले वहां से जा चुके थे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। उमेश चौहान ने बताया कि पहले यहां एक दीवार गिरी थी, जिसे दोबारा नहीं बनाया गया। अब राजेंद्र गुप्ता नाम का व्यक्ति इस जमीन पर बिल्डिंग बनाने की कोशिश कर रहा है। लोगों ने इसे सुनियोजित साजिश बताया।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भीड़ को देखकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। काफी संख्या में महिलाएं भी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से नोकझोंक होने लगी। बाद में एसएचओ पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

एसएचओ पंकज कुमार सिंह ने राजेंद्र गुप्ता का नंबर लेकर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि बुधवार सुबह दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की सुनवाई की जाएगी। इसके बाद ही लोगों को शांत कर वापस भेजा गया और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts