मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
नई दिल्ली। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई।आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। दमकलकर्मियों ने 11 लोगों को रेस्क्यू किया। 21 लोगों की मौत हुई है।
आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र हौज रानी में एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लगी। उन्होंने हताहतों की आशंका जताते हुए कहा कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं।
बता दें कि यह घटना दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार की सुबह एक इमारत ढहने के एक दिन बाद हुई है, जिसमें संदिग्ध एलपीजी सिलिंडर विस्फोट के कारण दस लोग घायल हो गए थे।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरूआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं। बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को बचाया गया है।
रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग से कूदते नजर आ रहे हैं। आग इतनी भयानक थी कि दूर से काले धुएं नजर आ रहे थे। रेस्टोरेंट में रुकने की भी व्यवस्था थी, जिस वजह से कुछ विदेशी भी यहां पर ठहरे हुए थे।
शुरूआत में यह खबर आई थी कि दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उस वक्त उनकी हालत के बारे कोई जानकारी नहीं थी. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।