Homeउत्तर प्रदेशMeerutइलेक्ट्रिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग

इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग

-

– दस लाख का सामान जलकर हुआ राख, दो घंटे में दमकल ने पाया आग पर काबू


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 में सोमवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा करीब 8 से 10 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, माधवपुरम सेक्टर-1 निवासी शुभम जैन, जो चिंतामणि जैन के पुत्र हैं, इस इलेक्ट्रॉनिक दुकान का संचालन करते हैं। शुभम ने बताया कि सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब तीन बजे पुलिसकर्मियों ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही शुभम मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दुकान का शटर खोला गया। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से लगभग दो घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा करीब 8 से 10 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

दुकान मालिक शुभम जैन ने बताया कि यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। आग लगने से उनका पूरा कारोबार प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, दमकल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts